भाजपा के पास मुद्दा नहीं-राहुल
(India)
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरूवार को बिहार के मिथला क्षेत्र में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति अपनाते हुए विभिन्न समुदायों के बीच सांप्रदायिक तनाव फैला रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास न विजन है, न मुद्दा है। राहुल मधुबनी जिले के बेनीपट्टी और किशनगंज में अलग-अलग चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा, चुनाव में हार को देख मोदी जी गुस्से में हैं। यही कारण है कि अब वह महागठबंधन को खुलेआम गाली देते हैं, कभी शैतान क हते हैं, कभी तांत्रिक कहते हैं तो कभी थ्री इडिएट्स कहते हैं। से शब्द प्रधानमंत्री पद को शोभा नहीं देता।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।