‘आरक्षण के विरोध में नहीं है संघ’
(India)
रांची के पास महिलांग स्थित सरला बिरला स्कूल परिसर में संघ की तीन दिवसीय कार्यकारी मंडल की बैठक शुक्रवार से शुरू हुई। संघ प्रमुख मोहन भागवत और सर कार्यवाह भैयाजी जोशी मंच पर असीन थे। शेष सभी प्रतिनिधि सामने जमींन और कुर्सी पर थे। भारत माता की प्रतिमा को फूल चढ़ाकर बैठक की शुरुआत की गई। संगठन मंत्रोच्चार साथ-साथ किया गया। इससे पहले मीडिया से बात करते हुए संघ के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि संघ आरक्षण का विरोधी कभी नहीं रहा। संघ इस बात का समर्थक रहा है कि इसे लागू करवांने में कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। इसे पूर्ण रूप से लागू कराने की जरूरत है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।