साईं बाबा को मानने वालों की दुनिया में कोई कमी नहीं है। लोग देश-विदेश में साईं बाबा में विश्वास रखते हैं और उन्हें किसी संत की तरह नहीं बल्कि भगवान की तरह पूजते हैं। लेकिन शंकराचार्य स्वामी स्वरुपनानद शुरू से ही उनका विरोध करते रहे हैं। शुक्रवार को भोपाल में शंकराचार्य ने एक पोस्टर जारी किया है जिसमें हनुमान जी साईं बाबा को लकड़ी का एक भारी भरकम तना उठाकर पीट रहे हैं और साईं बाबा भागते हुए कह रहे है कि वह पाकिस्तान जा रहे हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी में स्वामी स्वरुपानंद ने कहा कि उनका विरोध साईं बाबा से नहीं बल्कि साईं के नाम पर फैलाए जा रहे पाखंड के खिलाफ है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।