‘दिल्ली सरकार की बिजली कंपनियों से सांठ-गांठ’
(India)
बिजली कंपनियों का ऑडिट कैग से कराने का मुकदमा हारने पर कांग्रेस ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मुख्य प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने इस मुद्दे पर ध्यान भटकाने का आरोप सरकार पर लगाया है। मुखर्जी ने कहा कि बिजली कंपनियों के ऑडिट पर दिल्ली सरकार की ओर से अदालत में सही तरीके से पक्ष नहीं रखा गया। लेकिन, मुकदमे की पिछली दो सुनवाई के दौरान अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री थे। इस दौरान इस मुद्दे पर पर ध्यान क्यों नहीं दिया गया। उन्होंने सरकार पर बिजली कंपनियों से सांठ-गांठ का भी आरोप लगाया। इस संबंध में सरकार द्वारा कराई जा रही है जांच को उन्होंने दिखावा करार दिया।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।