बिहार में सभी दलों ने किए जीत के दावे
(India)
बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए पांचों चरण का मतदान संपन्न हो गया है। मतदान खत्म होने के साथ ही सभी अपनी अपनी जीत का दावा भी पेश करने में जुट गये है। राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने कोडरमा में महागठबंधन की जीत का दावा किया है। अन्नपुर्णा देवी ने कहा कि राजद परिवार दो दो दिवाली एक साथ मनाएगा। कोडरमा में मिडिया से बात करते हुए अन्नपुर्णा ने कहा कि एनडीए के समर्थन में पुरे भारत सरकार ने बिहार चुनाव में अपनी ताकत झोक दी थी लेकिन बीजेपी का दावा हवा साबित हो जायेगा और महागठबंधन दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनायेगी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।