बिहार में एक्जिट पोल ने बढ़ाई लोगों की धड़कनें
(India)
बिहार में विधानसभा चुनावों को लेकर किए जा रहे एक्जिट पोल भी लोगों की धड़कनों को बढ़ाने का काम करने लगे हैं। पर अगर कोई समाचार चैनल एक्जिट पोल दिखाने से ही मना कर दे, तो क्या करेंगे। ऐसा ही है एक अंग्रेजी न्यूज चैनल के साथ। घोषणा करने के बाद भी समाचार चैनल ने एक्जिट पोल को नहीं चलाया। बताया जा रहा है कि जिस समाचार चैनल ने सर्वेक्षण एजेंसी से एक्जिट पोल तैयार करवाया था, उसने एक्जिट पोल में नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव वाले महागठबंधन को 169-183 सीटें दी थी। वहीं बीजेपी गठबंधन को इस सर्वेक्षण में 58-70 सीटें मिल रही थीं। अन्य को 3-7 सीटें दी जा रही थी। यह सर्वेक्षण एक्सिस एपीएम एजेंसी ने किया था।













Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।