हर जीत अगर अपने साथ जश्न का मौका लेकर आती है तो हर हार के साथ आता है विश्लेषण का एक दौर। बिहार में बीजेपी खुद अपनी हार की वजहें तलाशे इससे पहले वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे अरुण शौरी ने एनडीटीवी पर इस हार के लिए पीएम मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली को जिम्मेदार बताया है। एनडीटीवी से बात करते हुए अरुण शौरी ने कहा कि इस वक्त बीजेपी और सरकार का मतलब सिर्फ मोदी, अमित शाह और अरुण जेटली है क्योंकि यही तीनों हैं जो सरकार चला रहे हैं। शौरी यहीं नहीं रुके, उन्होंने बिहार की हार को बीजेपी के चेहरे पर जनता का करारा तमाचा बताया। उन्होंने कहा कि वो काफी वक्त से कहते आ रहे हैं कि पार्टी में अहंकार आ चुका है और ये हार उसी का नतीजा है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।