दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बिहार चुनाव परिणामों को नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ जनमत संग्रह करार दिया है। राज्य में भाजपा नीत राजग को महागठबंधन के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। केजरीवाल ने कहा कि बिहार चुनाव एक तरीके से जनमत संग्रह है। जिस अहंकार और घमंड के साथ प्रधानमंत्री काम कर रहे थे और जिस तरीके से मोदी-अमित शाह तानाशाही रवैया अपनाते हैं, इस चुनाव परिणाम ने केंद्र के घमंड को तोड़ दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि इस परिणाम के बाद दिल्ली और अन्य राज्यों में केंद्र का हस्तक्षेप खत्म हो जाएगा। मोदी पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि आशा है कि प्रधानमंत्री अब प्रशासन पर ध्यान केंद्रित करेंगे और अपने विदेशी दौरों को रद्द करेंगे।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।