उत्तर प्रदेश से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज को जान से मारे जाने की धमकी मिली है। धमकी की चिठ्ठी अलकायदा की ओर से लिखी गई है। पत्र में कश्मीर का पता दर्ज है। साक्षी महाराज ने दावा किया है कि धमकी भरा पत्र उन्हें दीपावली से पहले मिला है। इस पत्र में लिखा गया है कि अगर गाय पर बोलोगे तो दिल्ली में तुम्हारी डेड बॉडी मिलेगी। दिल्ली पुलिस आयुक्त को भी घटना की जानकारी देकर धमकी भरे पत्र की कॉपी भेज दी गई है। गृहमंत्रालय के निर्देश पर दिल्ली पुलिस इसकी जांच कर रही है। महाराज ने दावा कि वे धमकी के चलते घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।