बंगाल प्रदेश बीजेपी की ओर से 30 नवंबर को होने वाली रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शामिल नहीं होंगे। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अमित शाह नवंबर नहीं बल्कि दिसंबर में होने वाली रैलियों में शामिल होंगे। राहुल ने कहा कि 30 नवंबर की रैली में अमित शाह के शामिल ना होने के फैसले से बिहार चुनाव के नतीजों का कोई लेना देना नहीं है। राहुल सिन्हा ने कहा कि 30 नवंबर को होने वाली रौली सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के तानाशही रवैए के खिलाफ होगी। यह रैली कॉलेज स्क्वायर से शुरू होकर रानी रासमणि एवेन्यू तक निकाली जाएगी। इस रैली में पार्टी के कई राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे। सिन्हा ने आरोप लगाया कि टीएमसी ने सत्ता में आने के बाद पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल बना दिया है। महिलाओं पर होने वाले आपराधिक मामलों में इजाफा हुआ है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।