सांसद एवं जनाधिकार पार्टी के संस्थापक राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बिहार चुनाव में महागंठबंधन को मिली जबरदस्त जीत का स्वागत करते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से फेसबुक के माध्यम से माफी मांगी हैं। पप्पू यादव ने कहा है कि बिहार चुनाव में लालू-नीतीश के खिलाफ जाना उनकी भूल थी। इसके साथ ही उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के दोनों बेटों तेजस्वी यादव एवं तेज प्रताप के खिलाफ बयानबाजी पर भी खेद जताया हैं। यादव ने लिखा है भूल को स्वीरकारा जाना चाहिए। वैसे भी जाने-अनजाने में की गई गलतियां ज्ञात होने पर मुझे कचोटती है। उल्लेखनीय है कि राजद से निष्कासित होने के बाद पप्पू यादव ने जनाधिकार पार्टी का गठन किया था. राजद सुप्रीमो लालू यादव ने सांसद पप्पू यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया था. पप्पू यादव बिहार में मधेपुरा से सांसद हैं. इनकी पत्नी रंजीता रंजन भी सुपौल से कांग्रेस सांसद हैं. बिहार चुनाव के दौरान पप्पू यादव ने कई मसलों पर लालू यादव की खुली आलोचना की थी.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।