बिहार प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की शनिवार को हुई बैठक में राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग का प्रस्ताव पारित किया गया है। पटना के सदाकत आश्रम मे हुई बैठक में बिहार विधानमंडल दल की बैठक में चुने गए सभी 27 नवनिर्वाचित विधायक और पांच विधान परिषद के सदस्य मौजूद थे।इस बैठक में बिहार कांग्रेस के प्रभारी सी पी जोशी भी उपस्थित थे। बिहार कांग्रेस विधानमंडल देश का पहला विधानमंडल दल है जिसने प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग की है।बहरहाल नीतीश सरकार में कांग्रेस के शामिल होने के मुद्दे पर फैसला 19 नवबंर को होगा। कांग्रेस के पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से सभी कांग्रेस विधायकों की 19 को बैठक बुलाई गई है। इस बैठक के बाद इस मामले पर औपचारिक घोषणा की जाएगी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।