संघ के दरबार से भी खाली हाथ लौटे शत्रुघ्न सिन्हा
(India)
पिछले कुछ वक्त से पार्टी के खिलाफ बयानबाजी करते आ रहे बॉलीवुड स्टार और बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं..बिहार चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी बयान देने वाले सिन्हा शनिवार को सफाई देने नागपुर में आरएसएस हेडक्वाटर्स पहुंचे..लेकिन, उन्हें मायूसी हाथ लगी. बताया जाता है कि संघ के बड़े नेताओं ने सिन्हा से मुलाकात करने से ही इनकार कर दिया.. दूसरी, ओर कुछ खबरें ऐसी आ रही हैं जिनमें कहा गया है कि सिन्हा को जल्द ही पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है..सूत्रों के मुताबिक, बिहार बीजेपी के तीन नेताओं को जल्द ही पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है...ये हैं शत्रुघ्न सिन्हा, आर.के. सिंह और भोला सिंह...तीनों बिहार से बीजेपी के सांसद हैं...तीनों नेताओं पर पार्टी के खिलाफ काम करने का आरोप है..

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।