नीतीश जदयू विधायक दल के नेता
(India)
महागठबंधन के विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को नेता चुना गया है। शनिवार को यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया। अब 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में नई सरकार का गठन होगा। बैठक में नीतीश कुमार के साथ लालू प्रसाद यादव, शरद यादव, केसी त्यागी, अशोक चैधरी समेत महागठबंधन के सभी बड़े नेता और विधायकों ने भाग लिया। राबड़ी देवी ने महागठबंधन के नेता के रूप में नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव पेश किया। कांग्रेस नेता सीपी जोशी ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताई। इसके बाद महागठबंधन के नेता राज्यपाल से मिले और नीतीश ने सरकार बनाने का दवा पेश किया।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।