छठ के चैथे और आखरी दिन आज आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के घर में उगते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। लालू यादव, तेजस्वी, तेज प्रताप समेत परिवार के सभी सदस्य छठ के प्रसाद को कुंड तक लाए। सभी कुंड के पास इकट्ठा हो गए। राबड़ी देवी ने कुंड के पानी में उतरकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। इससे पहले छठ के तीसरे दिन मंगलवार को लालू यादव के घर राबड़ी देवी ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। परिवार के हर सदस्य के लिए एक सूप सजाया गया है। लालू ने पूजा की प्रक्रिया पर नजर रखी। उन्होंने इस बात का खास ध्यान रखा कि यह पर्व पूरे विधि विधान से हो।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।