‘छह महीने में जेल के अंदर होंगे वाड्रा’
(India)
हरियाणा जमीन विवाद में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बड़ा बयान दिया है. मंगलवार को जींद में एक कॉलेज की आधारशिला रखने पहुंचे सीएम ने कहा कि आने वाले समय न सिर्फ कांग्रेस शासनकाल में हजारों करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश किया जाएगा, बल्कि छह महीने के अंदर सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा जेल की सलाखों के पीछे होंगे. मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि जिन लोगों ने जनता के हक का पैसा खाया है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा और जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा वापस लाकर विकास कार्य में लगाया जाएगा. सीएम जींद जिले के उचाना विधानसभा क्षेत्र के अलेवा गांव में लगभग 12 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाले राजकीय महिला महाविद्यालय की आधाशिला रखने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।