महागठबंधन की सरकार में जदयू कोटे वाले मंत्रियों में समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व दिखेगा। जदयू के 71 एमएलए में सभी जाति और समुदाय के प्रतिनिधि शामिल हैं, हालांकि पांच विधायक पर एक मंत्री के फाॅर्मूले की वजह से पार्टी अधिकतम 14 मंत्री ही बना सकती है। इसी वजह से कोशिश है कि हर तबके का कम से कम एक मंत्री अवश्य रहे। जदयू कोटे से मंत्रियों के नामों की घोषणा तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही करेंगे, लेकिन माना जा रहा है कि यादव, मुसलमान, कुर्मी, कुशवाहा, दलित, महादलित, अति पिछड़ा, राजपूत, भूमिहार, कायस्थ और ब्राह्मण समुदाय के एक-एक मंत्री जरूर बनाया जाएगा। यादव और कुशवाहा से एक-एक अतिरिक्त मंत्री बनाए जा सकते हैं। पटना के गाँधी मैदान में होने वाले मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त दिख रही है। गाँधी मैदान के चप्पे चप्पे की जाँच डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते से करायी जा रही है वही आला अधिकारी गाँधी मैदान में कैम्प किये हुए है....
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।