सिख विरोधी दंगों के पीडितों के लिए काम कर रहे आप नेता एचएस फुलका ने मांग की है कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 1984 के सिख विरोधी दंगों में बेगुनाह सिखों की हत्याओं को जायज ठहराया था इसलिए उनका भारत रत्न सम्मान वापस लिया जाना चाहिए. हालांकि कांग्रेस ने इस मांग को सस्ती राजनीति कहकर खारिज कर दिया. फुलका ने जिस संवाददाता सम्मेलन में यह मांग उठाई, उसमें उनके साथ बीजेपी सचिव आरपी सिंह भी मौजूद थे. दोनों नेताओं ने 1984 में इंदिरा गांधी की जयंती पर बोट क्लब में दिए गए राजीव के भाषण का वीडियो भी जारी किया जिसमें उन्होंने कहा था, ‘जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है.’ इस बयान को 1984 के सिख विरोधी दंगों से जोड़कर देखा गया।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।