इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन के उद्घाटन कार्यक्रम जाने की कोशिश कर रहे योगी आदित्यनाथ को पुलिस ने इलाहाबाद जाने से पहले रोक दिया। योगी छात्रसंघ कार्यक्रम में न पहुंच सकें इसलिए पुलिस ने हर तरफ हर तरफ नाकेबंदी कर रखी है। योगी ने विंध्यधाम में पूजन किया। वहीं कार्यक्रम में जाने की कोशशि कर रहे सांसद केशव प्रसाद मौर्या और सांसद वीरेंद्र सोनकर को पुलिस ने इव िके पास से हरिासत में ले लिया। इस मामले से खफा आदत्यिनाथ के समर्थकों ने सपा के खलिाफ जमकर नारेबाजी की। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में सांसद योगी आदित्यनाथ के शामिल होने को लेकर पिछले कई दिनों से छात्र संगठनों के बीच लड़ाई चल रही है। तूल पकड़ते इस मामले पर बृहस्पतविर को प्रशासन को भी हस्तक्षेप करना पड़ा। कल रात डीएम संजय कुमार और एसएसपी केएस इमेनुएल ने प्रेसवार्ता कर कहा कि सांसद योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर विवि प्रशासन ने अनुमति नहीं ली है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।