बिहार चुनावों के दौरान और इसके बाद से भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहे सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर अपनी पार्टी को शर्मसार किया है। सिन्हा ने शुक्रवार को ट्वीट कर नीतीश कुमार और लालू यादव को शपथ ग्रहण समारोह की बधाई दी और राहुल गांधी को उभरता हुआ स्टार बनाया। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में नीतीश और लालू को अपना दोस्त बताया और उन्हें शपथ में बुलाने के लिए शुक्रिया भी कहा। शत्रुघ्न ने लिखा कि, मैं शपथ ग्रहण समारोह को मिस करूंगा। लेकिन मैं नीतीश और लालू का हमेशा शुभचिंतक, प्रशंसक और दोस्त रहूंगा। याद रखिए दोस्ती हमेशा के लिए होती है। तीसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि, पहले से तय कार्यक्रम के चलते मैं शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पा रहा हूं। नीतीश और लालू की ओर से मिले निमंत्रण से गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।