नीतीश कुमार लगातार तीसरी बार बिहार के सीएम बन गए. पटना के गांधी मैदान में उन्होंने पांचवीं बार सीएम पद की शपथ ली. उनके ठीक बाद लालू प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने शपथ ली. इससे माना जा रहा है कि तेजस्वी सरकार में भी नंबर-2 होंगे. इसका मतलब यह है कि अब उन्हें डिप्टी सीएम बनने से कोई नहीं रोक सकता. बेटे को शपथ लेते देख लालू भावुक हो गए. कहा जा रहा है कि अब तेजस्वी को लालू की राजनीतिक विरासत संभालनी है. तीसरे नंबर पर तेजप्रताप यादव ने शपथ ली, लेकिन उनकी जुबान फिसल गई और वह शपथ के दौरान ‘अपेक्षित’ को ‘उपेक्षित’ बोल गए. इस वजह से उन्हें दोबारा शपथ दिलाई गई.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।