‘समाजवादी’ नेताजी का ‘भव्य’ जन्मदिन
(India)
समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के मौके पर भव्य जश्न जारी है. सैफई में एक रंगारंग कार्यक्रम में नेताजी का जन्मदिन मनाया गया. दिलचस्प बात यह रही कि मुलायम ने कार्यक्रम में अपने पुराने साथी अमर सिंह के साथ एंट्री की. वहीं पिछले साल उनके जन्मदिन की सारी तैयारियां देखने वाले आजम खान नदारद दिखे. शनिवार दोपहर को विशेष विमान से मुलायम लखनऊ से सैफई हवाई पट्टी पर उतरे. यहां उनका स्वागत फूलों से किया गया. वहीं, सीएम अखिलेश के बच्चे भी अपने दादा को सरप्राइज देने के लिए सैफई हवाई पट्टी पर खास तौर पर पहुंचे थे. इसके अलावा नेताजी के समर्थक भी हाथों में समाजवादी पार्टी का झंडा लिए उनके पीछे-पीछे सैफई तक आए.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।