महाराष्ट्र के मंत्री ने आमिर को बताया खलनायक
(India)
महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री एकनाथ खड़से ने गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान पर हमला बोलते हुए उन्हें विलेन (खलनायक) बताया है। खड़से का यह बयान आमिर की उस टिप्पणी के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि मेरा देश छोडने का कोई इरादा नहीं है। असहनशीलता पर आमिर के बयान पर निशाना साधते हुए महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री ने कहा कि बॉलीवुड अभिनेता ने अपने बयान से सरकार को बदनाम करने की साजिश की है। एक किताब के विमोचन के मौके पर मंत्री ने कहा कि इस तरह के बयान सहन नहीं किए जाएंगे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।