महिला एसपी से तकरार के बाद मंत्री ने बैठक छोड़ी
(India)
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और एसपी संगीता कालिया के बीच जमकर बहस हुई। नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने को लेकर दोनों के बीच तीखी नोक-झोक हुई। बहस इतनी बढ़ गई कि विज ने महिला एसपी को बैठक से चले जाने को के लिए कहा दिया, लेकिन एसपी ने भी मंत्री को जमकर सुनाया और बैठक से जाने से मना कर दिया। इस पर मंत्रीजी ही बैठक छोड़कर चले गए।घटनाक्रम के अनुसार अनिल विज कष्ट निवारण समिति की बैठक कर रहे थे इसी दौरान एक व्यक्ति नशे पर रोक लगाने की शिकायत लेकर आया था। इस शिकायत पर विज ने एसपी संगीता कालिया से सवाल पूछा कि नशे पर रोक क्यों नहीं लगाई जा रही है? महिला एसपी कालिया का जवाब था कि पुलिस कार्रवाई कर रही है। नशे तस्करी के कई मामले दर्ज किए गए हैं, लेकिन आरोपी जमानत पर छूट जाते हैं और फिर से धंधा शुरू कर देते हैं। इस पर विज ने कहा कि पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए।विज की इस बात पर एसपी ने कहा कि एक दिन में रोकना संभव नहीं है सर। सरकार इन्हें लाइसेंस देती है। नेताओं का संरक्षण मिलता है। एसपी का यह जवाब सुनकर विज और भड़क गए। उन्होंने कहा कि आप इस बैठक से चली जाइए। इस पर एसपी संगीता ने कहा कि मेरी कोई गलती नहीं है, तो मैं बैठक से नहीं जाऊंगी। बौखलाए मंत्री ही बीच में बैठक छोड़कर चल गए। इसके साथ-साथ विज ने कहा कि जब तक इस एसपी का तबादला नहीं हो जाता वे फतेहाबाद में इस समिति की बैठक नहीं लेंगे। इस घटना का सारा हाल मुख्यमंत्री को बताया जाएगा।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।