गुजरात में स्थानीय निकायों के महत्वपूर्ण चुनाव के लिए मतगणना आज होगी। राज्य में पटेल आरक्षण आंदोलन की पृष्ठभूमि में यह सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के लिए एक अग्निपरीक्षा है। छह नगर निगमों के लिए मतदान 26 नवम्बर को हुआ था जबकि 31 जिला पंचायतों, 230 तालुका पंचायतों और 56 नगर पालिकाओं के लिए मतदान 29 नवम्बर को हुआ था। छह नगर निगमों में मात्र 45 फीसदी मतदान हुआ था लेकिन अन्य स्थानों पर यह 60 फीसदी से अधिक था। अधिकारियों ने कहा है कि राज्य निर्वाचन आयोग ने पूरे राज्य में कई स्थानों पर मतगणना के लिए सभी तैयारियां कर ली हैं। इस चुनाव को बीजेपी और मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के लिए एक चुनौती के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि यह पटेल आरक्षण आंदोलन के बाद हो रहा है। नरेंद्र मोदी की जगह आनंदीबेन के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहला बड़ा चुनाव है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।