ओमन चांडी पर गंभीर आरोप
(India)

केरल के बहुचर्चित सोलर पैनल घोटाले के मुख्य आरोपी बीजू राधाकृष्णन ने मुख्यमंत्री ओमन चांडी पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। बीजू ने कहा कि उसने स्वयं चांडी और उनके सहयोगियों को 5.5 करोड़ रुपये दिए थे। बीजू ने घोटाले की जांच कर रहे जस्टिस जी शिवराजन आयोग के समक्ष अपनी गवाही में ये आरोप लगाए। बीजू ने यह भी दावा किया कि उसके पास चांडी समेत छह ताकतवर राजनेताओं के वीडियो हैं, जिनमें वे उसकी सहयोगी सरिता नायर के साथ बात कर रहे हैं और गलत स्थितियों में हैं। बीजू ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह इन सबूतों को सामने रखेगा।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।