बसपा के साथ गठबंधन नहीं-अखिलेश
(India)
यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को अपने पिता मुलायम सिंह यादव के लिए पीएम की कुर्सी का ख्वाब बुना. वह भी गठबंधन की राजनीति के सहारे. अखिलेश ने कहा कि यदि मुलायम पीएम और राहुल गांधी उपप्रधानमंत्री बनें तो समाजवादी पार्टी कांग्रेस से गठबंधन कर सकती है. अखिलेश ने यह बात एक कार्यक्रम के दौरान राहुल की मौजूदगी में कही. हालांकि राहुल ने इसकी प्रतिक्रिया में कुछ भी कहने से मना कर दिया. दरअसल अखिलेश से पूछा गया था कि क्या वह कांग्रेस से अपने अच्छे रिश्तों को राजनीतिक स्तर पर विस्तार देने के लिए तैयार हैं? जवाब में अखिलेश ने कहा- श्मैं भी चाहता हूं कि नेताजी के सपने पूरे हों और मैं उसके लिए काम करूं. वह पीएम बनें.श् फिर राहुल की तरफ इशारा करते हुए बोले- श्ये डिप्टी पीएम बनें. मैं ये समझौता करता हूं और अभी गठबंधन का ऐलान करता हूं.श् अखिलेश ने बीएसपी से गठबंधन पर किनारा कर लिया. उनसे पूछा गया था कि क्या बिहार में आरजेडी और जेडीयू की तर्ज पर 2017 के विधानसभा चुनाव के लिए यूपी में बीएसपी और एसपी साथ आ सकते हैं? जवाब में उन्होंने कहा कि श्मायावती की चॉइस पत्थर के हाथी बनवाना है. तो ये कैसे संभव है? मैं आपको कांग्रेस से गठबंधन का अपना फार्मूला बता चुका हूं.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।