जम्मू-कश्मीर पर वाजपेयी की नीति सबसे बेहतर-महबूबा
(India)
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को मीडिया समिट में कश्मीर समेत तमाम मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि कश्मीर मुद्दे के समाधान में कश्मीरियों और पाकिस्तान की भूमिका को स्वीकार करने की पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की नीति से विवाद को सबसे बेहतर तरीके से सुलझाया जा सकता है। महबूबा मुफ्ती ने संकेत दिया कि सीमाओं में बदलाव या इलाकों की अदला-बदली, कश्मीर मुद्दे का हल नहीं हो सकता। उन्होंने इस बात की आशंका से इनकार किया कि इस्लामिक स्टेट जम्मू-कश्मीर में पैठ बना रहा है। साथ ही आईएस को इस्लाम के सिद्धांतों के खिलाफ बताया। महबूबा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की जनता से संवाद करने और पाकिस्तान की भूमिका को समाहित करने वाली वाजपेयी की नीति का कोई विकल्प नहीं है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।