‘बिहार में असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ा’
(India)

पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि मुंगेर के पंडित दीनदयाल चैक पर स्थापित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा और विजय चैक पर कारगिल शहीदों की याद में बने स्मारक को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद वहां तनाव की स्थिति है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक संरक्षण की वजह से जहां पूरे बिहार में असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ा हुआ है, वहीं प्रशासन भी मूक दर्शक बना हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार अविलम्ब क्षतिग्रस्त प्रतिमा व शहीद स्मारक की मरम्मत कराने के साथ ही दोषी असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार करे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।