दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे अपने मन की बात करते हैं और मैं आपके मन की बात करता हूं। मुख्यमंत्री सोशल मीडिया, रेडियो में अपनी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी से जुड़े सवाल का जवाब दे रहे थे। केजरीवाल ने रोजाना के कामकाज में केंद्र की दखल को बड़ी चुनौती बताया। वहीं मीडिया समिट के कार्यक्रम में केजरीवाल बोले कि सरकार चलाना कोई रॉकेट साइंस नहीं है, इसके लिए दक्षता और क्षमता चाहिए। मुख्यमंत्री ने कटाक्ष करते हुए कहा कि मैं मानता हूं कि दिल्ली में कुछ भी अच्छा होगा तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसका श्रेय प्रधानमंत्री को ही मिलेगा क्योंकि मुझे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कौन जानता है। जब पूछा गया कि प्रधानमंत्री ने आपको क्या जवाब दिया तो मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम बोलते ही तो नहीं हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।