शिवसेना ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के अपने जीवन काल में राम मंदिर बनाने के बयान का स्वागत किया है। इसके साथ ही उनसे राम मंदिर निर्माण की तारीख घोषित करने को भी कहा है। उसने कहा है कि राम मंदिर निर्माण में शिवसेना उनके साथ है। बीते बुधवार को भागवत राम मंदिर के बारे में बयान देकर चर्चा में आए हैं। उन्होंने कहा था कि राम मंदिर का सपना साकार हो सकता है और हम अपनी आंखों से इसे देख सकते हैं। इस बयान पर शिवसेना के मुखपत्र सामना ने शनिवार को सम्पादकीय में कहा है कि भागवत के इस बयान से राम मंदिर को लेकर जनजागृति हो सकती है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।