राज्यपाल के अभिभाषण पर पेश धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान बिहार विधानसभा में थोड़ी देर के लिए राजद के रामानुज प्रसाद व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बीच नोक-झोंक हुई। रामानुज प्रसाद धन्यवाद प्रस्ताव के पक्ष में बोल रहे थे। उन्होंने भाजपा द्वारा आरक्षण व्यवस्था को समाप्त करने की मंशा पर सवाल उठाया तो पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने बीच में ही अपनी सीट पर खड़े होकर उन्हें टोका। मांझी ने कहा कि आरक्षण की समीक्षा करने की बात की गई थी। आरक्षण को खत्म करने की बात नहीं की गई थी। आरक्षण व्यवस्था को कोई भी खत्म नहीं कर सकता। इस पर रामानुज प्रसाद ने कहा कि संघ प्रमुख द्वारा समीक्षा की बात किस उद्देश्य से की गई थी, उसे देखने की जरूरत है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।