कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि नेशनल हेराल्ड मामले में सत्तारूढ़ बीजेपी राजनीतिक बदले की भावना से काम कर रही है और कहा कि वह इससे डरने वाले नहीं हैं और केंद्र की राजग सरकार पर दबाव बनाने के लिए सवाल पूछते रहेंगे। इससे पहले सोनिया गांधी ने अपनी सास और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का हवाला देते हुए कहा कि वह किसी से नहीं डरती हैं। बाढ़ प्रभावित लोगों में राहत सामग्री बांटने आए राहुल ने कहा, श्मैं इसमें पूरी तरह राजनीतिक बदले की भावना देखता हूं। इसी तरीके से केंद्र सरकार काम करती है और इसी तरीके से वह सोचती है राहुल ने कहा कि केंद्र की सरकार ने सोचा कि इस तरह बदले की राजनीति कर वह उन्हें सवाल पूछने से रोकेगी लेकिन ऐसा नहीं होने जा रहा है। अमेठी के सांसद ने कहा कि मैं बिल्कुल उसी तरह के सवाल पूछना जारी रखूंगा जैसा पूछता रहा हूं। मैं सरकार पर दबाव बनाने जा रहा हूं और मैं अपना काम करना जारी रखूंगा। नेशनल हेराल्ड मामले में अपने खिलाफ जारी समन को रदद करने के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय ने राहुल और सोनिया की याचिका को खारिज कर दिया था। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें निर्देश दिया कि वे 19 दिसम्बर को व्यक्तिगत रूप से पेश हों।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।