भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वयोवृद्ध नेता ए.बी. बर्धन की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। उन्हें पक्षाघात के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं चिकित्सा अधीक्षक डा. एस.एम. रहेजा ने कहा कि बर्धन सोमवार को भाकपा मुख्यालय में स्थित अपने आवास अजॉय भवन में अचेत अवस्था में मिले थे। उन्हें जी.बी. पंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भाकपा के पूर्व महासचिव बर्धन को अस्पताल की आपातकालीन विंग में भर्ती कराया गया है और वरिष्ठ चिकित्सा उनकी देखरेख में लगे हुए हैं, जिन्होंने उनकी हालत श्नाजुकश् बताई है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।