‘असहिष्णुता के नाम पर देश को बदनाम करने की साजिश’
(India)
देश में कथित बढ़ती असहिष्णुता संबंधी बयान देने को लेकर विश्व हिंदू परिषद की साध्वी प्राची ने अभिनेता शाहरुख खान, आमिर खान और समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान पर देश की छवि खराब करने का आरोप लगाया है। वहीं उन्होंने कहा कि कथित असहिष्णुता को लेकर खड़ा किया गया सारा अभियान देश को बदनाम करने की साजिश है। कुछ देशद्रोही पुरस्कार लौटाकर ऐसा करने पर आमादा हैं। साध्वी ने कहा कि शाहरुख खान, आमिर खान और आजम खान असहिष्णुता पर अपने बयानों से देश की छवि खराब कर रहे हैं। वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ मिलकर ऐसा कर रहे हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।