संसद में लगातार कोई कामकाज न होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को केरल में कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने संसदीय कामकाज का मजाक बना दिया है। वहीं उसका एकमात्र एजेंडा देश को बर्बाद करने का है, क्योंकि वह लोकसभा चुनाव में मिली हार को पचा नहीं पा रही है। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री आर शंकर की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद अपने संबोधन में मोदी ने विपक्षी दल को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, श्जो पराजित हो गए हैं और जिनको घर भेज दिया गया है वे अब कह रहे हैं कि हम बर्बाद हो गए, हम आपको भी बर्बाद करेंगे चाहे देश को कुछ भी हो। हम संसद को चलने नहीं देंगे।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।