आरक्षण नीति की समीक्षा करने से जुडा एक बयान देने के कारण हाल ही में विवादों में घिरे रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को आरक्षण की वकालत करते हुए कहा कि समाज में जब तक सामाजिक भेदभाव कायम है, तब तक आरक्षण की जरूरत है। आरएसएस की ओर से किए गए एक ट्वीट में भागवत के हवाले से कहा गया है, समाज में जब तक सामाजिक भेदभाव कायम है, तब तक आरक्षण की जरूरत है। एक अन्य ट्वीट में आरएसएस ने कहा, ‘हमें समाज में जाति के आधार पर होने वाले भेदभाव को खत्म करने की खातिर मिलकर काम करने की जरूरत है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।