भाजपा ने ली कीर्ति आजाद की क्लास
(India)
भारतीय जनता पार्टी ने पिछले कई वर्षों से दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ में वित्तीय अनियमितताओं का मामला उठा रहे अपने सांसद कीर्ति आजाद की गुरुवार को जमकर क्लास ली। सूत्रों के मुताबिक भाजपा के संगठन मंत्री रामलाल ने सुबह पूर्व क्रिकेटर और दरभंगा से सांसद आजाद को पार्टी मुख्यालय बुलाकर लगभग एक घंटे तक बातचीत की। आधिकारिक रूप से इस बारे में कोई ब्योरा नहीं मिल पाया हैए लेकिन समझा जाता है कि आजाद से डीडीसीए और इसके अध्यक्ष रह चुके वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ उनके बयानों से पार्टी के लिए पैदा हो रही मुश्किलों के बारे में बताया गया।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।