डीडीसीए मामले में वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ मोर्चा खोले भाजपा सांसद कीर्ति आजाद पार्टी के लिए मुसीबत बन गए हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को आजाद को बुलाकर उनको समझाने के साथ पार्टी के खिलाफ न जाने की कड़ी नसीहत भी दी है। इसके पहले गुरुवार को भाजपा महासचिव रामलाल ने आजाद से बात की थी। शाह से मुलाकात के बाद आजाद ने कहा कि शाह से मुलाकात अच्छी रही है और वे रविवार को अपनी बात रखेंगे। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में शामिल अरुण जेटली के खिलाफ आप के आरोपों से लड़ रही भाजपा को अपनी ही पार्टी के सांसद कीर्ति आजाद की वजह से किरकिरी हो रही है। आप ने भी आजाद को सामने कर जेटली को घेरना शुरू कर दिया है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।