लिफ्ट में फंसे रहे अखिलेश यादव
(India)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी सांसद पत्नी डिम्पल यादव शुक्रवार को विधानभवन की वीआईपी लिफ्ट में तकनीकी खराबी के कारण करीब आधे घंटे तक फंसे रहे जिससे परिसर में हड़कम्प मच गया।सचिवालय प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी विधानभवन के राजर्षि टण्डन सभाकक्ष में आयोजित बाल संसद में शिरकत करके वीवीआई लिफ्ट संख्या एक से वापस लौट रहे थे, तभी तकनीकी खराबी के कारण लिफ्ट अटक गई। उन्होंने बताया कि इस घटना से हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में लिफ्ट के दरवाजे काटने के लिए गैस कटर मंगवा लिए गए। साथ ही एम्बुलेंस भी बुलवायी गयी। करीब 30 मिनट तक परेशान करने के बाद लिफ्ट ठीक हुई तथा मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी बाहर निकल सके।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।