सरकार ने किया जेटली के इस्तीफे से इनकार
(India)
सुबह बैठक शुरू होने पर कांग्रेस सदस्यों ने डीडीसीए में कथित भ्रष्टाचार को लेकर वित्त मंत्री अरुण जेटली के इस्तीफे की मांग की और उनके खिलाफ नारेबाजी की। इस पर संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने साफ कहा कि गलत आरोपों पर कोई इस्तीफा नहीं होगा। लेकिन कांग्रेस सदस्यों का हंगामा जारी रहा। कांग्रेस सदस्यों के हंगामे के कारण शून्यकाल में दो बार बैठक स्थगित हुई। जरूरी दस्तावेज सदन के पटल पर रखे जाने के बाद ही कांग्रेस सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। कांग्रेस के कई सदस्य पोस्टर भी लहरा रहे थे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।