कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी दो दिन के अमेठी दौरे पर हैं। लेकिन दौरे के पहले ही दिन बुधवार को राहुल गांधी के कार्यक्रम में मारपीट हो गई। राहुल के सामने ही उनके एक समर्थक ने दूसरे पर ईंट से वार कर दिया। जिस जगह पर कार्यक्रम हो रहा था, वहां से कुछ दूरी पर वर्कर भिड़ गए। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। कांग्रेसी नेताओं ने बीच-बचाव किया। बताया जा रहा है कि दोनों समर्थकों की गाडियां राहुल के साथ चल रहे काफिले में शामिल थीं। उसी दौरान दोनों की गाडियां आपस में भिड़ गई थीं। इसी बात को लेकर हंगामा हुआ।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।