लाल कृष्ण आडवाणी मुरली मनोहर जोशी के घर पहुंचे. यशवंत सिन्हा और शांता कुमार भी वहां मौजूद थे. माना जा रहा है कि कीर्ति को निलंबित किए जाने के मुद्दे पर दिग्गज नेताओं के बीच बातचीत हुई. सूत्रों के मुताबिक पार्टी के मार्गदर्शक मंडल में शामिल आडवाणी और जोशी के साथ-साथ ये नेता भी चाहते हैं कि जेटली के खिलाफ डीडीसीए को लेकर लगे आरोपों की जांच कराई जाए. डीडीसीए में कथित गड़बडियों को लेकर कीर्ति लंबे समय से आवाज उठाते रहे हैं. पिछले दिनों भी कीर्ति आजाद ने पीसी कर ये मांग दोहराई थी. उसके बाद बुधवार को पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया. भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने खुले तौर पर कीर्ति का समर्थन किया.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।