भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दल शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज के अप्रत्याशित पाकिस्तान दौरे पर तंज कसते हुए कहा है कि क्या श्री मोदी पाकिस्तान से अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहीम को लाने गए हैं। शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने ट्वीटर पर मोदी की यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि आखिर र्प्रधानमंत्री का इस तरह अचानक पाकिस्तान जाने का क्या मतलब है। क्या वह दाऊद इब्राहीम को लेकर आने वाले हैं। उन्होंने आगे लिखा है कि दाऊद का कल जन्मदिन है। कई बड़ी हस्तियां उसे बधाई देने पाकिस्तान पहुंच रही हैं। क्या मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच आज होने वाली मुलाकात के बाद दाऊद इब्राहीम भारत के हवाले किया जाएगा। उधर, विपक्षी दल कांग्रेस ने भी मोदी के रूस की दो दिवसीय यात्रा के बाद लौटते समय अचानक अपना कार्यक्रम बदलते हुए आज पाकितस्तान में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ मुलाकात करने पर सवाल उठाया है। पार्टी प्रवक्ता अजय कुमार ने सवाल किया, श्क्या पाकिस्तान के साथ हमारे संबंधों में सुधार हुआ है जिसके कारण मोदी देश को सूचित किए बिना अचानक शरीफ से मिलने लाहौर पहुंच गए।श्
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।