स्वामी चक्रपाणि को जान से मारने की धमकी
(India)
हिंदू महासभा के नेता स्वामी चक्रपाणि को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें यह धमकी मुंबई बम धमाकों के मास्टर मांइड दाऊद इब्राहिम की नीलामी में खरीदी कार को जलाने के कारण मिली है। आपको बता दें कि हिंदू महासभा नेता ने डॉन की कार को अपने गृहनगर गाजियाबाद में जला दी थी। स्वामी ने नई दिल्ली मंदिर मार्ग स्थित पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा, उनको फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्हें दो नंबरों से धमकी मिली है, जिसमें से पहला नंबर यूएई और दूसरा मलेशिया का है। स्वामी को फोन यह धमकी दी गई कि उन्होंने डॉन की कार जलाकर डॉन का अपमान किया है और इसका परिणाम उन्हें भुगतान होगा।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।