कीर्ति आजाद ने लिखा अमित शाह को पत्र
(India)
कीर्ति आजाद ने शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखकर अपनी पार्टी विरोधी गतिविधियों का सबूत मांगा है। दरभंगा से तीन बार लोकसभा चुनाव जीत चुके आजाद ने यह भी लिखा है कि उन्हें भेजे गए निलंबन पत्र में डीडीसीए भ्रष्टाचार का उल्लेख नहीं किया गया है। वहीं उन्होंने शाह को लिखा, निष्पक्षता और स्वाभाविक न्याय के सिद्धांत के तहत मैं चाहूंगा कि पार्टी के हितों के खिलाफ काम करने के गंभीर आरोपों से अपना नाम साफ करने का मुझे एक मौका मिलेगा। उन्होंने कहा, मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया मुझे जल्द से जल्द उदाहरण और सबूत मुहैया कराएं कि मैं कब पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त हुआ, ताकि मैं संदेह दूर कर सकूं और आपको आपके संतोष के मुताबिक जवाब मुहैया करा सकूं। साथ ही इसकी पुष्टि कर सकूं कि मैंने न तो पार्टी के संविधान और न पार्टी के हितों के खिलाफ काम किया है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।