कांग्रेस ने मोदी की पाक यात्रा पर उठाए सवाल
(India)
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अचानक पाकिस्तान दौरे पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने सरकार से पूछा कि आखिर पाकिस्तान के साथ हमारे संबंधों में ऐसा क्या सुधार आया, जिस कारण इस यात्रा का फैसला लिया गया। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता आनंद शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार की पाकिस्तान के साथ बातचीत कमजोर, अप्रत्याशित थी, जो झटके के साथ शुरू होने और अचानक पलट जाने वाली है। उन्होंने सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री को मुंबई हमलों के षड़यंत्रकारियों, खासकर जकीउर रहमान लखवी को वापस लाने या सजा देने और पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठनों का सफाया करने का कोई आश्वासन मिला।कांग्रेस ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का यह दावा भी खारिज कर दिया कि प्रधानमंत्री का यह दौरा राजनेता की तरह था। पार्टी ने दावा किया कि एक उद्योगपति ने पहले से ही इस यात्रा का इंतजाम कर रखा था।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।