फिर से भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश एक होंगे-राम माधव
(India)
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कहा हे कि भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश फिर से एक होंगे और अखंड भारत का निर्माण करेंगे। अल जजीरा चैनल को दिए गए इंटरव्यू में संघ के पूर्व प्रवक्ता ने कहा है कि अखंड भारत का निर्माण बिना किसी जंग के आपसी रजामंदी से मुमकिन है। उन्होंने कहा कि आरएसएस को अभी भी लगता है कि करीब 60 साल पहले यह हिस्से जो कुछ ऐतिहासिक वजहों से अलग हो गए थे, वह फिर से सद्भावना के साथ एक साथ हो जाएंगे और अखंड भारत का निर्माण करेंगे। इसके साथ ही राम माधव ने यह भी कहा कि वह यह विचार बतौर आरएसएस सदस्य ही दे रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि इसका मतलब यह नहीं है कि इसे हासिल करने के लिए हम किसी देश के साथ युद्ध करेंगे या उस पर कब्जा कर लेंगे, बिना किसी जंग के आपसी सहमति से यह मुमकिन हो सकता है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।