देश के आर्थिक विकास के लिए राममंदिर का निर्माण जरूरी-तोगड़िया
(India)
वीएचपी नेता प्रवीण तोगडिया ने राम मंदिर निर्माण के लिए अजीब सा तर्क दिया है. जबलपुर में वीएचपी की सालाना बैठक में तोगडिया ने कहा कि आईएस के झंडे को रोकने और देश को सीरिया बनने से रोकने के लिए राम मंदिर का बनना जरूरी है. तोगडिया का तर्क ये है कि इससे विचारधारा परास्त होगी और देश का आर्थिक विकास भी होगा. प्रधानमंत्री मोदी के धुर विरोधी कहे जाने वाले प्रवीण तोगडिया ने उन्हें देश के आर्थिक विकास के लिए अजीब सी सलाह दे डाली. तोगडिया ने कहा कि आईएसआईएस का देश में उभार रोकने के लिए राम मंदिर निर्माण जरुरी है. जबलपुर में विश्व हिन्दू परिषद् की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में हुए शामिल होने पहुंचे प्रवीण तोगडिया ने एक बार फिर राम मंदिर का मुद्दा उठाया है.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।