मोदी की पाक यात्रा पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
(India)
यूपीए सरकार में नंबर दो पोजीशन रखने वाले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अचानक पाकिस्तान दौरे पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार का उपनाम कभी कुछ, कभी कुछ रखा जा सकता है। उन्होंने हैरत जताते हुए कहा कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि उन्होंने ऐसा कदम उठाया। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने भी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि क्या पाकिस्तान, कश्मीर के उन हिस्सों को लौटाने पर राजी हुआ, जिस पर उसने कब्जा कर रखा है। तिवारी ने आरोप लगाया कि कुछ निजी व्यापारिक हितों ने दौरे में भूमिका निभाई है। उन्होंने दावा किया कि दोनों प्रधानमंत्रियों के लिए मध्यस्थ की भूमिका एक बड़े इस्पात कारोबारी ने निभाई।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।